![]()
सहरसा के सलखुआ थाना इलाके में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। इस घटना में 55 साल की एक महिला सरस्वती देवी के सीने में गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में सहरसा के सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दो घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाल दी। महिला के छाती में गोली लग गई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। घायल महिला की पहचान सलखुआ थाना अंतर्गत पंचभिंडा वार्ड 07 निवासी भूषण चौधरी की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। सरस्वती देवी के बेटे करण चौधरी ने बताया कि घटना के समय वह अपने ससुराल में थे। उन्हें फोन पर उनके भांजे ने जानकारी दी कि उनकी नानी को छाती में गोली लग गई है। दो घंटे की सर्जरी के बाद गोली निकली करण ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रंजीत चौधरी और उनके भांजे हिमांशु के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान रंजीत चौधरी ने हथियार निकालकर अपने भांजे हिमांशु पर गोली चला दी। हालांकि, गोली हिमांशु को नहीं लगी, बल्कि पड़ोस में सो रही सरस्वती देवी के सीने में जा लगी। इससे उनके सीने से काफी खून बहने लगा। पूछताछ कर रही है पुलिस परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें सहरसा शहर के सूर्या क्लिनिक अस्पताल पहुंचाया। डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दो घंटे की सर्जरी के बाद गोली निकाल दी गई है। घायल महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सलखुआ थाना अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और गोली चलाने वाले व्यक्ति के हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है।
Source link
बाइक खड़ी करने पर फायरिंग में महिला को गोली लगी:मामा-भांजे के झगड़े में पड़ोसी महिला घायल, 2 घंटे ऑपरेशन से बची जान
