Headlines

सीतामढ़ी में श्रद्धा से मनाई विश्वकर्मा पूजा:चौक-चौराहों पर सजे पंडाल; कारोबार और रोजगार में तरक्की की मांगी मन्नत




सीतामढ़ी जिले के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर चौक-चौराहों और प्रमुख जगहों पर आकर्षक पंडाल बनाए गए थे। इनमें भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। डुमरा के लगमा, साहू चौक, कांटा चौक समेत कई अन्य जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। पूजा स्थलों को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामान से सजाया गया था। आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पूजा करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से परिवार की सुख-समृद्धि के साथ कारोबार और रोजगार में तरक्की की कामना की। कई जगहों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया। युवाओं में भी दिखा उत्साह विश्वकर्मा पूजा को लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह रहा। पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। पूर्व सांसद ने की सुख-समृद्धि की कामना इस मौके पर सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सीताराम यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा लोगों के जीवन में उन्नति और प्रगति लेकर आए। उन्होंने कामना की कि भगवान विश्वकर्मा सभी के काम में सफलता दें और जिले के लोगों के घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूरे इलाके में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *