Headlines

दरभंगा में कृषि लाइन का तार काटने की कोशिश:मौके से एल्युमिनियम तार के कई बंडल बरामद, बांध क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग




दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की कृषि लाइन का तार काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। शोभन से मकीया खिरोई नदी के पछियारी बांध पर बेलवारा गांव और गौतमकुंड के बीच बुधवार देर रात तार काटे जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से एल्युमिनियम तार कई बंडल तार बरामद हुए। ग्रामीण मनोज ठाकुर ने बताया कि यह कृषि लाइन करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में लगाई गई है। इसके अलग-अलग हिस्सों से पहले भी तार चोरी होने की बात सामने आती रही है। जिस लाइन का तार काटा गया है, वह कृषि कार्य के लिए हाल में बिछाई गई थी। इसमें अभी विद्युत प्रवाह शुरू नहीं किया गया था। इसी का फायदा उठाकर तार काटकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। ‘सूचना मिलते ही पहुंची टीम’ कमतौल फीडर के जेई वकील अंसारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। काटे गए तार को बरामद कर लिया गया है। बरामद तार की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपए है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर वरीय अधिकारियों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बांध क्षेत्र में रात में गश्ती बढ़ाने की मांग ग्रामीणों ने बताया कि शोभन से मकीया खिरोई नदी के पछियारी बांध तक का इलाका रात में काफी सुनसान रहता है। यहां रात के समय शराब के अवैध कारोबार समेत अन्य असामाजिक गतिविधियां भी होती है। किसानों के सिंचाई मोटर चोरी होने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। पिछले कुछ दिनों से मवेशी चोरी की घटनाओं को लेकर भी चिंता है। ऐसे में इस इलके में पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए। ‘आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई’ कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। चोरी वाले इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *