![]()
शेखपुरा में रोटरी क्लब सेंट्रल ने शुक्रवार को घाट कुसुंभा प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव निवासी राम गणेश चौहान के बेटे मनीष कुमार को केरल भेजा। मनीष को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ योजना के तहत दिल में छेद के मुफ्त ऑपरेशन के लिए कोच्चि के अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा गया है। क्लब ने उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नया जीवन देने के लिए केरल भेज रहा क्लब बच्चे को ऑपरेशन से जुड़े सभी जरूरी कागजात दिए गए। उसे शहर के बाईपास रोड स्थित रेडक्रॉस भवन में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के ऑफिस से एक कार्यक्रम के दौरान रवाना किया गया। रोटरी क्लब शेखपुरा के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह ने बताया कि क्लब कई सालों से दिल में छेद वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें नया जीवन देने के लिए केरल भेज रहा है। ऑपरेशन पर 6 से 10 लाख रुपये खर्च उन्होंने बताया कि इस जिले से अब तक 30 बच्चों का ऑपरेशन करवाया जा चुका है। क्लब को एक बच्चे के ऑपरेशन पर 6 से 10 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह, वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह, दीपक कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, अविश कुमार, अमित कुमार, सुशांत कुमार, वार्ड पार्षद दीपक बाबू और ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के प्रोजेक्ट चेयरमैन सचिन शेरगिल मौजूद थे। सभी सदस्यों ने बच्चे को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
Source link
दिल में छेद वाले बच्चे का ऑपरेशन करने केरल भेजा:रोटरी क्लब शेखपुरा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अब तक 30 बच्चों का हुआ इलाज
