Headlines

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:शेखपुरा में ससुराल से लौटने के बाद तनाव में था;माता-पिता बोले-'इकलौता बेटा चला गया'




शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 स्थित महादेवनगर मोहल्ले में 32 वर्षीय युवक का शव घर के बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बिनोद प्रसाद के पुत्र सज्जन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शादी के बाद से ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बंद कमरे में मिला शव बताया गया कि सज्जन कुमार का शव घर के एक कमरे में लटका हुआ था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष धनंजय दास और एएसआई पंकज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्लास्टिक की रस्सी से लगा था फंदा एएसआई पंकज कुमार सिंह के अनुसार, युवक के गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा था। पुलिस के मुताबिक, छत में पंखा लगाने के लिए बनी कुंडी में रस्सी के सहारे फंदा लगाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच आगे बढ़ेगी। छह महीने पहले हुई थी शादी मृतक के पिता बिनोद प्रसाद के अनुसार, सज्जन की शादी करीब छह महीने पहले नवादा जिले के सिरदला में हुई थी। शादी के बाद वह करीब सात दिन तक ससुराल में रहा था। पिता ने बताया कि सज्जन कुछ दिन पहले ही ससुराल से वापस घर आया था। उनके मुताबिक, घर लौटने के बाद से वह काफी तनाव में नजर आ रहा था। ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सज्जन को ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिवार ने उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। मृतक के पिता का कहना है कि लड़की पक्ष उनकी बहू को विदा करने से मना कर रहा था। आरोप है कि सज्जन पर तलाक लेने का दबाव भी बनाया जा रहा था। मौत की वजह की जांच में जुटी पुलिस पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सज्जन की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *