Headlines

Begusarai Woman Dead Body Found Near NH-31


बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में NH-31 फोरलेन के किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई है। घटना शाहपुर टोल प्लाजा और इनियार के बीच की है।

.

बुधवार को सड़क से गुजर रहे राहगीरों को झाड़ियों की तरफ से तेज दुर्गंध आई। संदेह होने पर लोगों ने नीचे जाकर देखा, जहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था। खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी तुरंत लाखो थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी इमरान अहमद और लाखो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस।

जांच में जुटी पुलिस।

मृतका की शिनाख्त की कोशिश जारी, हाथ पर प्रीति नाम का टैटू

पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा पहचान कराने की काफी कोशिश की गई, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।

महिला सलवार-कमीज पहने हुए है और उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। मृतका के हाथ पर गोधना (टैटू) से प्रीति लिखा हुआ है। शव काफी हद तक सड़-गल चुका था और उसमें कीड़े लग चुके थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना है।

घटनास्थल पर जुटी भीड़।

घटनास्थल पर जुटी भीड़।

सड़क से करीब 20 से 30 फीट नीचे झाड़ियों में थी लाश

सदर-वन डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि लाखो थाना क्षेत्र के इनियार इलाके में एनएच-31 सड़क से करीब 20-30 फीट नीचे झाड़ियों में एक महिला का शव बरामद हुआ है। देखने से महिला की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच लग रही है और उसने सलवार-कमीज पहनी हुई है।

शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसमें कीड़े लग गए थे। महिला के हाथ पर प्रीति लिखा हुआ है। जबकि दूसरे हाथ पर चोट का निशान है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

घटनास्थल पर पुलिस की गाड़ी और जुटे स्थानीय लोग।

घटनास्थल पर पुलिस की गाड़ी और जुटे स्थानीय लोग।

पंचनामा के दौरान हाथ पर हल्के चोट का निशान दिखा

इन्क्वेस्ट (पंचनामा) तैयार करते समय महिला के हाथ पर एक जगह चोट का हल्का निशान देखने को मिला है। एफएसएल (FSL) टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने मृतका की पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के सभी थानों और पड़ोसी जिलों की पुलिस को सूचित कर दिया है।

हाल के दिनों में दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी (Missing Reports) की फाइलों का मिलान किया जा रहा है। हाथ पर लिखे प्रीति नाम और पहनावे के आधार पर सोशल मीडिया एवं पुलिस नेटवर्क के माध्यम से जल्द ही मृतका की पहचान कर ली जाएगी और मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

एनएच-31 के बगल झाड़ियों में शव मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किसी अन्य स्थान पर घटना को अंजाम देने के बाद शव को छिपाने की नीयत से एनएच-31 के किनारे सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *