मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड-28 स्थित एक मकान से अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े 9 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घटना सोमवार रात की बताई गई है। मकान मालिक सुधांशु शेखर ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुधांशु शेखर 14 सितंबर की शाम करीब 9 बजे तीज एवं चौरचन पर्व को लेकर पत्नी व अन्य परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव वारिसनगर के रहुआ पश्चिमी गए थे। रात करीब 9:40 बजे लौटे तो मकान की सीढ़ी की ओर का ताला टूटा मिला। आवेदन में बताया गया है कि गोदरेज की आलमारी से पत्नी के करीब दो भर वजन के चेन, करीब पांच ग्राम की उनकी एक अंगूठी, पत्नी की चार ग्राम की अंगूठी, करीब 15 ग्राम के झुमके व दो टॉप्स और करीब तीन ग्राम का ढोलना चोरी हुआ है। इन जेवरात की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है। वहीं, उनकी मां की आलमारी से करीब दो भर का चेन, बड़े-छोटे दो टॉप्स करीब एक भर, चार ग्राम की अंगूठी और करीब पांच ग्राम का एक छोटा कान का जेवर चोरी होने की बात कही गई है।
Source link
शहर में घर का ताला तोड़कर 9.50 लाख के जेवर की चोरी
