Headlines

सीतामढ़ी में राज्य का पहला मॉडल दवा भंडार शुरू:425 तरह की दवाओं का साइंटिफिक मैनेजमेंट, एक्सपायरी रोकने के लिए FEFO-FIFO सिस्टम




सीतामढ़ी ने मरीजों को समय पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल में दवा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। मॉडल सदर अस्पताल के चौथे फ्लोर पर मॉडल दवा भंडार शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन डीएम तनय सुल्तानिया और सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव ने मिलकर किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीतामढ़ी राज्य का पहला जिला बन गया है जिसने सदर अस्पताल में इस तरह का मॉडल दवा भंडार बनाया है। इस मॉडल दवा भंडार में एसेंशियल ड्रग लिस्ट (EDL) के तहत 425 तरह की दवाओं को वैज्ञानिक तरीके से स्टोर करने की व्यवस्था की गई है। FEFO और FIFO सिस्टम लागू यहां दवाओं के स्टॉक, खपत, उपलब्धता और एक्सपायरी की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी। इससे अस्पताल के अलग-अलग जगहों पर जरूरत के हिसाब से दवाओं की सप्लाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। दवा प्रबंधन में FEFO (फर्स्ट एक्सपायरी, फर्स्ट आउट) और FIFO (फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट) सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत, जिस दवा की एक्सपायरी पहले होगी, उसे पहले इस्तेमाल या बांटने के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, जो दवाएं पहले आई हैं, उन्हें भी पहले इस्तेमाल करने की व्यवस्था रहेगी। इससे एक्सपायरी के कारण दवाओं की बर्बादी कम होगी। समय पर दवाएं उपलब्ध कराने में होगी आसानी डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया कि दवाओं को सही तरीके से स्टोर करना और मैनेज करना अच्छी स्वास्थ्य सेवा का जरूरी हिस्सा है। इस मॉडल स्टोर से स्टॉक पर नजर रखने और जरूरत के हिसाब से समय पर दवाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी। इस मॉडल दवा भंडार को तैयार करने में सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव के मार्गदर्शन में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, अस्पताल प्रबंधक विजय झा और फार्मासिस्टों ने योगदान दिया। पीरामल फाउंडेशन ने तकनीकी मदद दी और स्टॉक मैनेजमेंट, एक्सपायरी मॉनिटरिंग और FEFO/FIFO आधारित सिस्टम बनाने में सहयोग किया। आगे डिजिटल स्टॉक मॉनिटरिंग, नियमित स्टॉक ऑडिट और दवाओं की मांग के हिसाब से उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। इससे दवा प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी और मरीजों को जरूरी दवाएं समय पर मिलेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *