Headlines

नालंदा में हथियार के साथ शातिर गिरफ्तार:किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था, पुलिस ने मारा छापा




नालंदा में पुलिस ने एक शातिर को लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से कारतूस भी मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कंचनपुर कीचीनीयी पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे धर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव के रहने वाले सत्येंद्र सिंह के 35 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में की गई है। आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त दीपक कुमार एक आदतन अपराधी है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व से हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर और संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद आर्म्स और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नई प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह यह हथियार कहां से लाया था और उसका अगला निशाना कौन था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *