Headlines

पिता पर बेटे का नाम हटाकर दस्तावेज बनवाने का आरोप:वार्ड पंच ने कहा-'धोखाधड़ी कर बनवाया', DM बोले-'दोषियों पर होगी कार्रवाई'




सुपौल नगर पंचायत निर्मली के वार्ड 8 निवासी गौतम कुमार नागमणि ने अपने पिता राम प्रकाश साहू पर कथित तौर पर गलत और फर्जी वंशवृक्ष तैयार कराने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने सोमवार को सुपौल और मधुबनी के जिलाधिकारियों को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वंशवृक्ष में एक बेटे का नाम गायब गौतम कुमार नागमणि के अनुसार राम प्रकाश साहू के दो पुत्र हैं। गौतम प्रथम और कृष्ण कन्हैया द्वितीय पुत्र हैं। आरोप है कि तैयार कराए गए वंशवृक्ष में जानबूझकर गौतम का नाम हटा दिया गया और केवल कृष्ण कन्हैया को पुत्र दर्शाया गया। आरोपित वंशवृक्ष को मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां निवासी वार्ड पंच शंभू कुमार और घोघरडीहा थाना क्षेत्र के परसा निवासी सरपंच मदन कुमार कामत द्वारा सत्यापित किया गया था। राजस्व कार्य में इस्तेमाल की जताई आशंका गौतम ने आशंका जताई कि गलत वंशवृक्ष का इस्तेमाल दाखिल-खारिज, नामांतरण अथवा अन्य राजस्व कार्यों में अनुचित लाभ लेने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने दोनों भाइयों के संबंध में सरकारी और वैध दस्तावेजों से सत्यापन कराने की मांग की है। जांच पूरी होने तक राजस्व कार्रवाई रोकने की मांग आवेदन में गौतम ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक विवादित वंशवृक्ष के आधार पर किसी तरह की राजस्व कार्रवाई नहीं की जाए। साथ ही दस्तावेज तैयार कराने और सत्यापन में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच हो। पिता बोले- भूल से छूटा था नाम मामले में राम प्रकाश साहू ने सोमवार रात करीब नौ बजे बताया कि वंशवृक्ष में गौतम नागमणि का नाम भूलवश छूट गया था। उन्होंने जानबूझकर नाम हटाने के आरोप से अलग वजह बताई। वंशवृक्ष पर हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र जारी करने वाले वार्ड पंच शंभू कुमार ने बताया कि राम प्रकाश साहू की ओर से दी गई गलत जानकारी के आधार पर वंशवृक्ष तैयार हुआ था। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी के जरिए प्रमाण पत्र बनवा लिया गया था। बाद में दोनों बेटों के नाम से जारी हुआ नया प्रमाण पत्र शंभू कुमार के मुताबिक, बाद में मामले की जानकारी मिलने पर नया प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसमें गौतम नागमणि और कृष्ण कन्हैया दोनों के नाम दर्ज हैं। वार्ड पंच ने यह भी स्वीकार किया कि इस मामले को लेकर अब तक थाना या किसी प्रशासनिक पदाधिकारी के यहां शिकायत नहीं की गई है। डीएम बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले में डीएम सावन कुमार ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *