Headlines

बाइक के इंजन में रखे थे स्मैक के 2 पैकेट:2 युवक गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी ने टिकुलिया बस्ती में पकड़ा




जोगबनी थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टिकुलिया बस्ती इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के इंजन के पास छिपाकर रखे गए दो पैकेट मिले। जांच करने पर दोनों पैकेटों में स्मैक मिली। बरामद स्मैक का वजन करीब 210 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जोगबनी पुलिस और एसएसबी की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टिकुलिया बस्ती में दो संदिग्ध युवकों के बाइक से गुजरने की सूचना मिली। बेला के रहने वाले हैं दोनों युवक
गिरफ्तार युवकों की पहचान बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला निवासी देव कुमार, पिता उपेंद्र शर्मा और महेश कुमार शर्मा, पिता बैजनाथ शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। स्मैक कहां से आई, इसकी जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *