Headlines

Supaul Theft Case | Thieves Break Into House, Steal Jewelry & Cash



सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर 5 लाख रुपए से अधिक के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिए।

.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चोरी की जानकारी रविवार सुबह घर की देखरेख करने वाले रिश्तेदार के पहुंचने पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ज्वेलरी, कैश और बर्तन अपने साथ ले गए चोर

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 18 निवासी मोहम्मद आलम कुछ दिन पहले निजी कार्य से पूरे परिवार के साथ दिल्ली गए थे।

घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद घर के अंदर प्रवेश कर अलग-अलग कमरों को खंगाला। चोरों ने घर में रखे सोने के जेवरात, नकदी, बर्तन और अन्य घरेलू सामान अपने साथ ले गए।

रविवार सुबह मोहम्मद आलम के फुफेरे भाई मोहम्मद निजाम घर की देखरेख के लिए पहुंचे। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी सामान की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक

जांच करने पर कई सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल मोहम्मद आलम को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।

परिजनों के अनुसार चोरी गए सामान में सोने के जेवरात और नकदी समेत अन्य सामान शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत 5 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

हालांकि परिवार के दिल्ली से वापस लौटने के बाद ही चोरी गई संपत्ति का वास्तविक आकलन हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने और घटना का जल्द उद्भेदन कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सुपौल सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *