Headlines

नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर की 48वीं आमसभा संपन्न:संजय सरावगी बोले-व्यवसायी बिहार के संदेशवाहक बनें, निवेश लाएं और रोजगार दें




कटिहार में नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आमसभा रविवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि तारकिशोर प्रसाद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… निवेश बढ़ाने में व्यवसायियों की अहम भूमिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि व्यवसायियों को बिहार के संदेशवाहक के रूप में काम करना चाहिए, ताकि राज्य में अधिक से अधिक निवेश आ सके। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग लगाने के लिए एक रुपये में जमीन उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही उद्योगपतियों को स्थानीय लोगों को रोजगार देने की दिशा में भी काम करना होगा। सरकार के सामने सीधे रख सकते हैं समस्याएं सरावगी ने कहा कि व्यवसायी किसी भी सरकार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिहार सरकार व्यवसायियों और उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। व्यवसायी अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के सामने रख सकते हैं। व्यवसायी आयोग के गठन को बताया बड़ी पहल पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि चैंबर में नेतृत्व देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह पहली सरकार है, जिसने व्यवसायी आयोग का गठन किया है। हालांकि, इसमें अभी कुछ सुधार की आवश्यकता है। औद्योगिक विकास में चैंबर की अहम भूमिका कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि चैंबर हमेशा व्यवसायियों के साथ खड़ा रहा है। कटिहार के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। नगर निगम शहर को साफ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायकों ने दिया चैंबर को सहयोग का भरोसा कदवा विधायक डॉ. दुलाल चंद गोस्वामी ने चैंबर के प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उसके हित में लगातार काम करने का भरोसा दिया। प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने व्यवसायियों से नए नेतृत्व में आगे बढ़ने की अपील की। बरारी विधायक विजय सिंह ने कहा कि चैंबर व्यवसायियों के हित में लगातार संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक, नगर निगम और चैंबर मिलकर व्यवसायियों के हित में काम करेंगे। नए अध्यक्ष ने जताई जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता चैंबर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिमल सिंह बेंगानी ने कहा कि संस्था हमेशा व्यवसायी हित में काम करती रही है। वर्तमान में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कटिहार को व्यापार जगत में आगे ले जाने पर जोर कोढ़ा विधायक कविता देवी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने कहा कि कटिहार व्यापार जगत में और अधिक चमकेगा। जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि जिले के समग्र विकास में व्यवसायी वर्ग की अहम भूमिका है और जिला परिषद चैंबर के साथ खड़ा है। निवर्तमान अध्यक्ष ने गिनाईं चार साल की उपलब्धियां निवर्तमान अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी समिति ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संस्था के मान-सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी नई ऊर्जा और जोश के साथ चैंबर को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत निवर्तमान सचिव गणेश डोकानिया ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष दिलीप बंसल ने अंकेक्षित आय-व्यय का विवरण रखा। आमसभा में अनिल यादुका ने प्रस्ताव पढ़े। प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने के बाद संबंधित विभागों से पत्राचार करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन चैंबर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंघानिया ने किया, जबकि मंच संचालन विकास खंडेलिया ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *