Headlines

पताही डबल मर्डर- फरार आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम:एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, परिजनों से ली जानकारी




मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में दोहरे हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। रविवार को एसपी स्वर्ण प्रभात खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मृतक मनिना खातून और जमीअहमद के परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी पूरी जानकारी ली। भैंस नहलाने को लेकर हुआ था विवाद परिजनों ने एसपी को बताया कि घटना वाले दिन सुबह पानी गिराने और भैंस नहलाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। डायल-112 की टीम पहुंची, शांत कराया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराया। इसके बाद सरपंच के घर पर पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। शाम होते ही बाहरी साथियों के साथ पहुंचे आरोपी परिजनों का आरोप है कि विवाद शांत होने के बाद देर शाम संजय सिंह के बेटे आकाश कुमार और हर्ष कुमार अपने बाहरी साथियों के साथ गांव पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद चाकू से हमला कर मनिना खातून और जमीअहमद की हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से गांव में मचा हड़कंप एक ही घटना में दो लोगों की हत्या के बाद जिहुली गांव में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। 3 आरोपी गिरफ्तार, फरार पर इनाम एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं फरार आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। सरेंडर नहीं किया तो कुर्की-जब्ती एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर कोर्ट या पुलिस के सामने सरेंडर करने का मौका दिया गया है। निर्धारित समय में सरेंडर नहीं करने पर उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एसएफएल टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए हैं। साथ ही गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के दौरान मौजूद लोगों और आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी मिल सके। लापरवाही पर पूर्व थानाध्यक्ष पर कार्रवाई एसपी ने कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस स्तर पर लापरवाही को लेकर पूर्व थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है। अब अभिषेक कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की तैयारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिस मामले में मजबूत साक्ष्य जुटा रही है। आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा, ताकि दोष सिद्ध होने पर उन्हें जल्द सजा मिल सके। अधिकारियों ने भी किया घटनास्थल का निरीक्षण एसपी के साथ पकड़ीदयाल के प्रभारी डीएसपी अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दास और मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *