Headlines

बक्सर- प्रतीक की टीम को इनोवेशन चैलेंज में दूसरा स्थान:3600 छात्रों में 80 टीमें फाइनल में पहुंचीं; तकनीक और रेसिंग पर आइडिया दिया, ब्रिटेन जाने का मौका मिला




मोहाली में प्लाक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 में बक्सर के सिविल लाइन निवासी प्रतीक राय की टीम सिनैप्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाईसीसीई, नागपुर की टीम को 50 हजार रुपए का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अलग-अलग चरणों के बाद 80 टीमों का चयन किया गया था। तकनीक और मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग पर रखे विचार
फाइनल में टीम सिनैप्स ने तकनीक और मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए। टीम की अगुआई दिशत घुगे ने की। टीम के प्रदर्शन के आधार पर उसे उपविजेता घोषित किया गया। टीजीआर हास एफ1 टीम के सहयोग से हुआ आयोजन
ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का आयोजन टीजीआर हास एफ1 टीम, एमफैसिस और हैककल्चर के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता का कुल पुरस्कार 1.75 लाख रुपए था। इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी क्षमता और रचनात्मक सोच दिखाने का अवसर मिला। विजेता टीमों को ब्रिटेन जाने का मौका
प्रतियोगिता के विजेताओं को ब्रिटेन के ब्रैनबेरी स्थित टीजीआर हास एफ1 सुविधा केंद्र की पूरी तरह प्रायोजित यात्रा कराई जाएगी। वहां विद्यार्थियों को फॉर्मूला वन रेसिंग और मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और इंजीनियरिंग समझने का अवसर मिलेगा। प्रतीक ने 10 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में हासिल किए स्थान
प्रतीक राय फिलहाल महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहते हैं और मूल रूप से बक्सर के सिविल लाइन के निवासी हैं। उनके पिता राजीव राय रेलवे में अधिकारी हैं और मां बीना राय गृहिणी हैं। बचपन से मेधावी रहे प्रतीक ने 10 से अधिक अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। ट्रैकशिफ्ट चैलेंज में दूसरा स्थान उनकी उपलब्धियों में एक और जुड़ाव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *