![]()
सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के बलियासपट्टी वार्ड-9 में रविवार शाम करीब 20 वर्षीय विवाहिता छोटी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। डेढ़-दो साल पहले हुई थी शादी मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के चिकनटवा गांव निवासी राधेश्याम शर्मा की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी करीब डेढ़-दो साल पहले बलियासपट्टी वार्ड-9 निवासी शर्मा परिवार में हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी। उसे कोई संतान नहीं थी। सास-बहू के बीच विवाद की बात परिजनों ने बताया कि रविवार को सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद छोटी कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था और मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पड़ोसियों ने मायके वालों को दी सूचना घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों ने फोन कर मायके वालों को दी। सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता राधेश्याम शर्मा ने अपने छोटे भाई सुमन शर्मा को ससुराल भेजा। सुमन के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर छोटी फंदे से लटकी मिली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पति बाहर रहकर करता है मजदूरी परिजनों के मुताबिक, छोटी कुमारी का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसके पंजाब या हरियाणा में होने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना उसे भी दी गई है। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेजा गया। जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह मृतका के बड़े पापा सोमन शर्मा ने बताया कि परिवार को सास-बहू के बीच विवाद की जानकारी मिली है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
सुपौल में सास-बहू विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड:फंदे से लटका मिला शव; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, पति बाहर मजदूरी करता है
