![]()
बिहार की नदियों का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। प्रदेश के 14 जिलों की 517 पंचायतों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 41.45 लाख लोग प्रभावित हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों के करीब 5 हजार स्कूल भी चपेट में हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। भागलपुर के यूनिवर्सिटी बाढ़ के पानी में डूबी है। वैशाली के राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने सांसद पप्पू यादव पहुंचे। यहां पीड़ित लोगों को आर्थिक मदद की। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिर उन्हें पटना आवास पर लाया गया। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी राघोपुर के दियारा इलाके में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को किसी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। 13 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में छपरा, सासाराम और जमुई में बारिश हुई। पटना में बादल छाए रहे, लेकिन उमस बरकरार रही। बिहार में बाढ़ की कुछ तस्वीरें देखिए… कम दबाव के क्षेत्र बनने से बदल रहा मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा से उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बादल बनने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल सिस्टम इतना मजबूत नहीं है कि राज्य में व्यापक स्तर पर भारी बारिश कराए। इसलिए आने वाले दिनों में बारिश के साथ उमस और धूप का असर भी बना रहेगा। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में शुक्रवार को दिन के समय तेज धूप और उमस का असर रहेगा। दोपहर बाद बादल बनने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है। 24 घंटे में सीवान में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सीवान में 68 मिमी, पूर्वी चंपारण में 62 मिमी, नवादा में 60 मिमी, गया में 54 मिमी और औरंगाबाद में 52.4 मिमी बारिश हुई। इसके बावजूद मानसून सीजन में बिहार में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक राज्य में 851.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 551.1 मिमी ही बारिश हुई है। इस तरह सामान्य से करीब 35% कम बारिश दर्ज की गई है।
Source link
बिहार के 14 जिलों की 517 पंचायत बाढ़ में डूबी:41.45 लाख लोग प्रभावित; 14 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं, उमस भरी रहेगी गर्मी
