Bhojpur Flood Relief | IPS Kamya Mishra Visits Husband SP Awadhesh Dixit


पूर्व IPS काम्या मिश्रा एक बार फिर से बिहार में एक्टिव हैं। काम्या मिश्रा के पति IPS अवधेश दीक्षित फिलहाल भोजपुर के SP हैं।

.

भोजपुर के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। SP बाढ़ से जूझ रहे लोगों की प्रशासनिक मदद में लगे हैं। इस बीच उनकी पत्नी काम्या मिश्रा भी उनकी मदद करने भोजपुर पहुंची।

बाढ़ की त्रासदी झेल रहे बड़हरा के लोगों की मदद के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा आगे आयी। उन्होंने गुरुवार को नेकनाम टोला जिवा राय के टोला, शालिग्राम सिंह टोला, बखोरापुर समेत कई बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री दी। काम्या मिश्रा अपने साथ करीब 400 पैकेट राहत सामग्री लेकर पहुंची।

इसमें खाद्य सामग्री के साथ महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड और अन्य आवश्यक सामान शामिल थे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से उनकी समस्याएं भी जानीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित की लव स्टोरी हमेशा चर्चे में रही है। आइए जानते हैं कब और कहां दोनों की मुलाकात हुई और घास की अंगूठी देकर अवधेश दीक्षित ने काम्या मिश्रा को प्रोपज किया था।

6 साल तक IPS की नौकरी करने के बाद 5 अगस्त 2024 को काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दिया था। यह फोटो काम्या की शादी के समय का है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

6 साल तक IPS की नौकरी करने के बाद 5 अगस्त 2024 को काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दिया था। यह फोटो काम्या की शादी के समय का है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

पूर्व IPS काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित ने एक साथ ट्रेनिंग ली है। ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ, जो बाद में शादी में बदल गया।

पूर्व IPS काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित ने एक साथ ट्रेनिंग ली है। ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ, जो बाद में शादी में बदल गया।

2019 में प्रपोज, 2020 में ट्रेनिंग के दौरान कोर्ट मैरिज और 2021 में धूमधाम से शादी की।

2019 में प्रपोज, 2020 में ट्रेनिंग के दौरान कोर्ट मैरिज और 2021 में धूमधाम से शादी की।

काम्या मिश्रा SP थीं तब उन्हें लेडी सिंघम कहा जाता था।

काम्या मिश्रा SP थीं तब उन्हें लेडी सिंघम कहा जाता था।

घास की अंगूठी से शुरू हुई अवधेश दीक्षित और काम्या मिश्रा की प्रेम कहानी

अवधेश और काम्या मिश्रा की पहली मुलाकात साल 2019 में मसूरी के आईपीएस ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। एक इंटरव्यू में काम्या ने बताया था कि मैंने ही अवधेश को प्रपोज किया था।

2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और फिर उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग भी की। अवधेश की पत्नी काम्या मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। यूपीएससी क्रैक करने के बाद काम्या ने भी बिहार कैडर चुना था।

अवधेश और काम्या की पहली मुलाकात महज 10 से 15 मिनट की थी। अवधेश दीक्षित ने एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में बताया था कि पहली नजर में ही उनके दिल पर ‘लाठी चार्ज’ हो गया था। हालांकि, वे अपने संकोची स्वभाव के कारण अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पाए। दूसरी ओर काम्या मिश्रा ने पहल करते हुए अपने दिल की बात कह दी।

काम्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि मध्य प्रदेश के रतलाम में फील्ड विजिट के दौरान उन्होंने अवधेश से अपने प्यार का इजहार किया था। वे बताती हैं कि उस वक्त उनके पास अंगूठी नहीं थी, इसलिए हमने घास से एक अंगूठी बनाई और अवधेश को पहनाते हुए इसे ‘प्रॉमिस रिंग’ के तौर पर दिया। यही घास की अंगूठी उनके रिश्ते की पहली निशानी बनी।

बिहार की लेडी सिंघम पूर्व IPS काम्या मिश्रा और IPS अवधेश दीक्षित की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।

बिहार की लेडी सिंघम पूर्व IPS काम्या मिश्रा और IPS अवधेश दीक्षित की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।

22 साल की उम्र में काम्या मिश्रा ने क्रैक किया था UPSC

काम्या ने बताया कि हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान हम दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ। हम दोनों ने बेहतर तरीके से एक दूसरे को समझा। अवधेश के नेचर के बारे में बता करते हुए काम्या बताती हैं कि वे बेहद शांत और संकोची हैं। हमारा मानना था कि अगर मैंने प्रपोज नहीं किया होता तो शायद अवधेश अपने मन की बात बताने में काफी समय लगा देते।

अवधेश की पत्नी काम्या मिश्रा ने महज 22 साल की उम्र में UPSC क्रेक की थी। उन्हें 172वीं रैंक मिली थी। काम्या को हिमाचल कैडर मिला था, लेकिन IPS अवधेश दीक्षित शादी के बाद उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में हो गया था। 2024 में पारिवारिक व्यवसाय की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। उनकी आखिरी पोस्टिंग बिहार के दरभंगा में ग्रामीण SP के पद पर रही थी।

अब जानिए काम्या मिश्रा के बारे में

काम्या मिश्रा ने 22 वर्ष की आयु में 2019 बैच की यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा को पहले हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित किया गया था, लेकिन 2021 में उनका तबादला बिहार कैडर में हो गया।

2024 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की वजह पिता का बिजनेस संभालना बताया। काम्या मिश्रा की बिहार में पुलिस अधीक्षक के रूप में आखिरी पोस्टिंग दरभंगा में ग्रामीण एसपी की रही



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।