Headlines

फेसबुक विवाद:दिल्ली-लखनऊ की 3 महिला ब्लॉगर का एसएसबी ने रिकॉर्ड किया बयान




एसएसबी के मुजफ्फरपुर सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात एएसआई विकास कुमार के खिलाफ 3 महिला फेसबुक ब्लॉगर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच के लिए एसएसबी डीआईजी ने सेकेंड-इन-कमांड रजनीश कुमार मोरेल के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। तीनों महिलाओं ने गुरुवार की शाम सेक्टर हेडक्वार्टर पहुंचकर अपना बयान कमेटी के समक्ष दर्ज कराया। इनमें दो महिलाएं उत्तर प्रदेश के लखनऊ और एक दिल्ली की है। यूपी की महिला ने बदसलूकी समेत अन्य आरोप लगाए हैं, जबकि दिल्ली की महिला ने एसएसबी के एएसआई विकास कुमार के सहयोगी राजीव राय पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। जांच कमेटी ने विकास कुमार का भी बयान दर्ज किया है। सेकेंड-इन-कमांड रजनीश कुमार मोरेल का कहना है कि कमेटी मामले की जांच कर रही है। एसएसबी के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि विवाद फेसबुक पर कंट्रोवर्सी क्रिएट कर ज्यादा से ज्यादा लाइक व कमेंट हासिल करने से जुड़ा है। विकास कुमार के तकरीबन 25 लाख फॉलोअर्स हैं। विकास सेक्टर हेडक्वार्टर छोड़कर शहर के सिटी पार्क पहुंचकर हर रविवार फेसबुक ब्लॉगर्स से मिलने लगा। ब्लॉगर्स उसे ज्यादा लाइक और कमेंट हासिल करने के तरीके बताने लगे। इसमें समस्या आने पर वह उसे सुधार देता था और इसके बदले ब्लॉगर्स से पैसे भी कमाता था। इसी दौरान दिल्ली और लखनऊ की तीनों महिलाओं से विवाद के बाद मामला बिगड़ता चला गया। मोटी रकम उगाही और अश्लील हरकत के आरोप लखनऊ की महिला ने एसएसबी अधिकारी को बताया कि वह फेसबुक पर डिजिटल क्रिएटर है, तभी वह विकास कुमार के संपर्क में आई थी। फेसबुक से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए एएसआई ने मोटी रकम की उगाही की और उससे अश्लील हरकत की। फेसबुक व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर दुर्व्यवहार भी किया, जिसमें विकास का सहयोगी भी शामिल है। महिला ने विकास कुमार से हुई चैट व अन्य डिजिटल साक्ष्य गुरुवार को जांच टीम के सामने रखे। उसकी सहयोगी महिला ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *