Headlines

कटिहार में बाढ़ जैसे हालात, 3.43 लाख लोग प्रभावित:गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ा, 236 गांवों और 10 वार्डों में पानी घुसा




कटिहार में गंगा, कोसी, बरांडी और कारीकोसी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद और मनिहारी प्रखंडों की 35 ग्राम पंचायतों के 236 गांव और तीन नगर पंचायतों के 10 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 3 लाख 43 हजार 180 लोग इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं। कटिहार के मनिहारी, अमदाबाद, कुरसेला और बरारी प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घरों में पानी घुसने के बाद लोग ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। मनिहारी में बाढ़ प्रभावित परिवारों ने कांटाकोश रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे अपना घर बना लिया है। रेलवे पटरी के पास रहने से लोगों की जान को खतरा है। सड़कों पर बाढ़ का पानी फैला पंचायत भवन, सरकारी स्कूल और कई सड़कों पर बाढ़ का पानी फैल गया है। कई परिवार घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। लोग अपने मवेशियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में लगे हैं। मुख्य सड़क पर पानी बहने से दक्षिणी कांटाकोश का प्रखंड और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पीड़ित सरस्वती देवी और शंभू चौधरी ने बताया कि उनके घर में करीब 15 दिन पहले बाढ़ का पानी घुस गया था। लेकिन, अब तक कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा है। घर में रखा खाने का सामान खत्म हो चुका है और परिवार रेलवे पटरी के किनारे रहने को मजबूर है। मौके से आई तस्वीरें….. कम्युनिटी किचन शुरू करने की मांग मनिहारी के पूर्व प्रमुख मिलन कुमार यादव और स्थानीय समाजसेवी बनारसी यादव ने प्रशासन से प्रभावित लोगों के लिए तुरंत सरकारी राहत और कम्युनिटी किचन शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव की मुख्य सड़क पर पानी बहने से लोगों का संपर्क टूट गया है। पीड़ित बनारसी यादव ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने और आने-जाने की व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा है कि बाढ़ से निपटने के लिए वे तैयार हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, 3 लाख 43 हजार 180 लोग प्रभावित हुए हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. उमा शंकर चौधरी ने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 8 से 20 सितंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *