Headlines

'अनजान लिंक पर क्लिक न करें, सत्यापन जरूरी':स्कूल में पुलिस ने बताए सुरक्षा के उपाय; महिला सुरक्षा पर भी की चर्चा




औरंगाबाद के बारुण प्रखंड अंतर्गत सुंदरगंज स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साइबर-ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार कश्यप मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि रिसियप थानाध्यक्ष संजीत कुमार और सब इंस्पेक्टर सोनाली श्री रहीं। साइबर डीएसपी अविनाश कुमार कश्यप ने कहा कि इंटरनेट और डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड नहीं करने, ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, साइबर फ्रॉड और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर भय, लालच और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन लेन-देन के मामले में पहले सत्यापन करना चाहिए। महिला सुरक्षा और साइबर स्टॉकिंग पर भी दी जानकारी कार्यशाला में महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विशेष चर्चा हुई। छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार की पहचान, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचाव के बारे में बताया गया। किसी भी असहज स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को तत्काल जानकारी देने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। किसी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सब इंस्पेक्टर सोनाली श्री ने महिला सुरक्षा, पुलिस दीदी और बालिकाओं के अधिकारों से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उदाहरण के साथ समाधान बताया कार्यशाला में विद्यार्थियों ने साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे, जिनका पुलिस पदाधिकारियों ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साइबर ब्रांच के प्रोग्रामर राहुल कुमार, शिक्षक शिवम कुमार, मंच संचालक रवि रंजन कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ साइबर डीएसपी अविनाश कुमार कश्यप, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर सोनाली श्री, जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसेलर निरंजय कुमार और प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के स्वरूप, उनसे बचाव और साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल के दौर में बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी देना जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *