Headlines

धोरैया विधायक ने ग्रामीण कार्य मंत्री से की मुलाकात:बांका के 4 जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण और चीर नदी पर कॉजवे बनाने की मांग




बांका जिले के धोरैया विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों और बारिश में आने-जाने में दिक्कत को लेकर धोरैया विधायक मनीष कुमार ने ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा और इलाके की जरूरी सड़कों को फिर से बनवाने, साथ ही चीर नदी पर कॉजवे बनाने की मांग की। विधायक ने बताया कि धोरैया विधानसभा की कई सड़कें बिहार को झारखंड से जोड़ती हैं। लंबे समय से ये सड़कें खराब हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मंत्री से सड़कों को फिर से बनवाने के लिए जल्द कार्रवाई करने को कहा। कॉजवे बनाने की भी मांग की मांग पत्र में पुनसिया नहर से पुनसिया नहर से धनकुंड-बबुरा मोड़ तक सड़क को फिर से बनवाने की बात कही गई है। इसमें धोरैया-पंजवारा एसएच से बिरनिया झारखंड बॉर्डर तक और चिलकावर डुमरिया से जोगेर पुल तक सड़क बनाने की मांग भी है। इसके साथ ही, चीर नदी के जोर पर एक कॉजवे बनाने की भी मांग की गई। विधायक ने मंत्री को बताया कि बरसात में चीर नदी में पानी बढ़ने से पड़रिया और आसपास के 7-8 गांवों का धोरैया प्रखंड मुख्यालय और अस्पताल से रास्ता कट जाता है। बिहार-झारखंड के बीच का रास्ता भी होगा बेहतर इससे मरीज, छात्र और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को बहुत दिक्कत होती है। कई बार लोगों को मुख्यालय पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। विधायक मनीष कुमार ने कहा कि चीर नदी पर कॉजवे बनने से बरसात में रास्ता कटने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। साथ ही, इन सड़कों के फिर से बनने से हजारों ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी होगी और बिहार-झारखंड के बीच का रास्ता भी बेहतर होगा। उन्होंने मंत्री से सभी कामों पर जल्द ध्यान देने का आग्रह किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *