मुंबई40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया अब ICICI बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए LIC को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई है।
ICICI बैंक ने शेयर मार्केट फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक, RBI की ओर से जारी मंजूरी पत्र 4 सितंबर 2026 को रात 9:09 बजे प्राप्त हुआ। यह अनुमति मिलने के बाद अब LIC अगले एक साल के भीतर बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी।
1 साल की समयावधि तय, वरना रद्द होगी मंजूरी
फाइलिंग में बताया गया है कि यह मंजूरी एक सीमित समय सीमा के साथ दी गई है। यदि LIC मंजूरी पत्र जारी होने की तारीख (4 सितंबर 2026) से एक साल के भीतर इस हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा नहीं कर पाती है, तो यह अनुमति रद्द हो जाएगी। यह खरीद सरकारी नियमों और कानूनी शर्तों को पूरा करने पर ही तय होगी।
HDFC बैंक में भी हिस्सेदारी खरीदेगी LIC
- ICICI बैंक से पहले LIC को देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है।
- 19 अगस्त को HDFC बैंक की फाइलिंग के अनुसार, RBI ने LIC को बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स का 9.99% तक अधिग्रहण करने की अनुमति दी थी।
- फाइलिंग के आंकड़ों के अनुसार, LIC के पास पहले से ही HDFC बैंक की कुल शेयर पूंजी का 4.11% हिस्सा मौजूद था।
शेयर बाजार में कंपनियों का हाल
शुक्रवार को LIC का शेयर 1.55 रुपए यानी 0.37% घटकर ₹415.35 पर बंद हुआ। वहीं ICICI बैंक का शेयर ₹1,423.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

