रूस से 10 दिन पहले लौटा युवक,घर में मिला शव:सीतामढ़ी में सौतेली मां बच्चे के साथ फरार, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार




सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के विश्नपुर गांव में शनिवार को 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के अंदर सोते हुए मिला। मृतक की पहचान फुलगेन सहनी के बेटे रंजीत सहनी के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 10 दिन पहले रूस से लौटा था रंजीत बताया जा रहा है कि रंजीत करीब 10 दिन पहले ही रूस से अपने गांव लौटा था। वह वहां मजदूरी करता था। गांव लौटने के बाद वह परिवार के साथ रह रहा था। सौतेली मां से अक्सर होता था विवाद परिजनों के अनुसार, रंजीत का अपनी सौतेली मां नीतू से अक्सर विवाद होता था। दोनों के बीच कई बार कहासुनी और मारपीट भी हुई थी। घटना के बाद से नीतू अपने बच्चे के साथ घर से फरार बताई जा रही है। घर के अन्य सदस्य भी फरार पुलिस को घर के कुछ अन्य सदस्यों के भी फरार होने की जानकारी मिली है। इस वजह से पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक की मौत कैसे हुई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत का शव घर के अंदर मिला था। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *