Headlines

भोजपुर में 6 साल के बच्चे की डूबकर मौत:माता-पिता खेत में काम करने गए थे, घर पर अकेला था मासूम; पैर फिसलने से आहर में गिरा




भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव में आहर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बच्चे के माता-पिता खेत में काम करने गए थे। मासूम घर पर अकेला था। देर शाम वो घर से बाहर निकला था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वो पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। मृत बच्चे की पहचान आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव के रहने वाले विजेंद्र राम के 6 साल के बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता विजेंद्र राम ने बताया कि मैं अपनी पत्नी और घर के अन्य लोगों के साथ खेत में काम करने गया था। पीयूष घर पर अकेला था। ‘शाम को घर लौटे, नहीं मिला तो खोजबीन शुरू की, आहर में मिली लाश’ विजेंद्र राम ने बताया कि जब मैं पत्नी के साथ घर लौटा तो देखा कि पीयूष घर पर नहीं है। इसके बाद मैंने उसकी तलाश शुरू की। घर के पास आहर में उसकी लाश मिली। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पीयूष की आहर से लाश निकाली गई। पीयूष की लाश को निकाले जाने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पीयूष अपने दो भाई और दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां अनीता देवी, दो बहन मंजीता कुमारी, सुंदरी कुमारी है। दोनों बहनों में पीयूष इकलौता भाई था। घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां अनीता देवी और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *