![]()
बेगूसराय जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बेगूसराय आएंगे। मुख्यमंत्री न केवल हवाई सर्वेक्षण के जरिए बाढ़ के फैलाव का आकलन करेंगे। बल्कि ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रभावित लोगों का हाल भी जानेंगे। इस दौरे में उनके साथ स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर के विस्तृत बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वे के जरिए जलभराव की व्यापकता, स्थिति और प्रभावित आबादी के फैलाव को देखा जाएगा। जिससे राहत वितरण की रणनीति बनाई जा सके। बरौनी रिफाइनरी परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा हेलीकॉप्टर इसके बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बरौनी रिफाइनरी परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मटिहानी प्रखंड के बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों छितरौर और खोरमपुर ढाला का रुख करेंगे। यहां वे बाढ़ के पानी से घिरे गांवों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद कर प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी। बैठक में राहत शिविरों और सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) के निर्बाध संचालन की स्थिति एवं नावों की पर्याप्त उपलब्धता पर चर्चा होगी।
कटाव रोधी कार्यों की समीक्षा प्रभावितों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और पशु चारे की व्यवस्था। कटाव रोधी कार्यों की समीक्षा सहित अन्य मुद्दों पर भी आवश्यक चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए बेगूसराय जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड से निरीक्षण स्थलों तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Source link
आज बेगूसराय आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे, साथ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहेंगे
