मुजफ्फरपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:पत्नी काम पर गई थी, लौटी तो बंद मिला कमरा; बोली- एक दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित मालीघाट चुना भट्टी रोड में मंगलवार को एक किराए के मकान से 38 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर भूसरा पंचायत अंतर्गत पटसामा गांव निवासी ललन ठाकुर (38) के रूप में हुई है।…
