04:28 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
मानसून सत्र के पिछले 11 दिनों की कार्यवाही
3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा, जबकि लगातार शोर-शराबे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…

31 जुलाईः निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे और राहुल गांधी ने उसमें चंदा डाला। पूरी खबर पढ़ें…

30 जुलाईः पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

29 जुलाई: लोकसभा ने ध्वनिमत से पेपर लीक रोकने वाला ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
28 जुलाई: राहुल ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने रेप आरोपी की पैरवी करने वाले व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है। इस पर सदन में तीखी नोकझोंक हुई। पूरी खबर पढ़ें…

27 जुलाई: सरकार ने ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश किया। स्पीकर ने विपक्ष से चर्चा कराई और विपक्ष ने बिल पर बहस के लिए सहमति जताई। पूरी खबर पढ़ें…

24 जुलाई: राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया गया। इसमें ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रस्ताव रखा गया। पूरी खबर पढ़ें…
23 जुलाई: संसद परिसर में NDA और INDIA गठबंधन के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और माहौल गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च और धरना देने की कोशिश की। संसद में भी लगातार विरोध के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: संसद सत्र शुरू होने से पहले NDA और INDIA गठबंधन की अलग-अलग बैठकें हुईं। विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित रही। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज करा रही है और गृह मंत्री से जवाब मांगा। पूरी खबर पढ़ें…
