सीवान में DM-SP के आदेश की धज्जियां उड़ाते दिखे अधिकारी:महावीरी मेले में पुलिस की मौजूदगी में चलता रहा ऑर्केस्ट्रा; थानाध्यक्ष बोले- बंद करा दिया
सीवान में महावीरी झंडा जुलूस और मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी जिले से लेकर अनुमंडल और प्रखंड स्तर तक अखाड़ा समितियों एवं शांति समितियों के साथ बैठक कर रहे हैं। हर बैठक में सरकार…
