Headlines

शेखपुरा में किसान की तालाब में डूबने से मौत:शौच के दौरान पैर फिसला, 20 घंटे बाद मिला शव; परिवार में दो दिव्यांग बच्चे




शेखपुरा में तालाब में डूबने से किसान की मौत हो गई। घटना शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव की है। मृतक की पहचान अंबारी गांव निवासी गेंदधारी महतो के बेटे रविंद्र महतो (50) के रूप में हुई है। वे अपने पीछे विधवा पत्नी और दो दिव्यांग बच्चे छोड़ गए हैं। परिवार का भरण-पोषण मुख्य रूप से रविंद्र महतो ही खेतीबाड़ी करके करते थे। रविंद्र शुक्रवार की रात शौच के लिए गांव से बाहर गए थे, जहां तालाब के तटबंध पर पैर फिसलने से वे गहरे पानी में गिर गए। उनका शव लगभग 20 घंटे बाद शनिवार देर शाम तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने तलाब से निकाला शव ग्रामीणों ने दिन भर उनकी तलाश की, जिसके बाद देर शाम शव को तालाब में देखा गया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही शेखोपुर सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शेखोपुर सराय के थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि इस घटना के संबंध में स्थानीय थाने में एक यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *