![]()
भोजपुर में जहरीले सांप ने एक युवक को काट लिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सहसपुरा गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र विशाल कुमार(22) के तौर पर हुई है। बी.ए. पार्ट वन का छात्र था। घटना चरपोखरी स्टेशन की है। परिजन के मुताबिक कमरे में चौकी पर सोया हुआ था। अचानक सांप ने डस लिया। आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बची। इसके बाद शव वापस गांव लेकर आ गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक तीन भाई-बहन सबसे बड़ा था। परिवार में मां आशामुनी देवी, बहन प्रीति कुमारी और भाई नितेश कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में बीए के छात्र की मौत:चौकी पर सो रहा था, देर रात सांप ने डसा; अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
