Headlines

किशनगंज में नदी में डूबा बच्चा, मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, 8 घंटे बाद शव बरामद




किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड की कमलपुर पंचायत के मंसूरा गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंसूरा गांव वार्ड-10 निवासी अब्दुल सलाम के बेटे अल्तमस आलम के रूप में हुई है। यह घटना रविवार सुबह हुई। SDRF की टीम को मौके पर बुलाया जानकारी के अनुसार, अल्तमस आलम रविवार सुबह लगभग 10 बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के पास नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को मौके पर बुलाया गया। जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन SDRF की टीम ने लगातार आठ घंटे तक खोज अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद शाम को बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य और इंजीनियर नासिक नादिर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नादिर ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *