![]()
किशनगंज थाना क्षेत्र के फरिंगोला गांव में 5 साल की बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसने आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, यह मामला 30 अगस्त को पीड़िता की मां के बयान के आधार पर किशनगंज थाना में कांड संख्या 962/26 के तहत दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में आरोप है कि गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने बच्ची को चॉकलेट और बिस्किट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। अब जानिए पूरी घटना… घर से बाहर खेल रही थी बेटी बच्ची के पिता ने बताया, ‘मेरी पत्नी घर के कामों में लगी हुई थी। मैं मजदूरी करने के लिए बाहर चला गया। करीब 9 बजे मेरी बेटी खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गई। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 12 साल का नाबालिग मेरी बेटी के पास पहुंचा। उसने बच्ची से कहा- तुम्हें बिस्किट खाना है तो मेरे साथ घर चलो। वहां पर अलग-अलग तरह की बिस्किट रखी हुई है। बिस्किट के लालच में मेरी बेटी उसके साथ चली गई। एक घंटे तक मेरी पत्नी को बेटी नहीं दिखी तो उसने तलाश शुरू की। अगल-बगल वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची आरोपी के घर पर है। प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी बच्ची के पिता ने आगे बताया कि मेरी पत्नी आरोपी के घर पहुंची तो बेटी बाहर निकल रही थी। आरोपी भी उसके साथ मौजूद था। इस दौरान मेरी पत्नी को अनहोनी की आशंका नहीं हुई। घर पहुंचने के बाद बेटी के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होते दिखा। इसके बाद पत्नी ने मुझे फोन कर घटना की जानकारी दी। मैं तुरंत घर पहुंचा और बच्ची को अस्पताल ले गया। बच्ची के पिता ने नाबालिग लड़के पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मेरी बेटी को मारने वाला था। उसने धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को दी तो हत्या कर देंगे। हॉस्पिटल पहुंचे के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का उपयोग करते हुए आरोपी नाबालिग को विधिवत निरुद्ध कर लिया। पुलिस निगरानी में मेडिकल चेकअप पुलिस ने बताया कि मामले में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को सूचित कर घटनास्थल को सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही, महिला पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में पीड़िता और आरोपी नाबालिग की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। नाबालिग आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा पुलिस के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि पूरे मामले में कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया जा रहा है।
Source link
5 साल की बच्ची से रेप में आरोपी नाबालिग निरुद्ध:चॉकलेट और बिस्किट का लालच देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम
