Headlines

पटना दीघा थाने में पूर्व थानेदार समेत अन्य पर FIR:पीड़ित ने धमकाने का लगाया आरोप, कोर्ट परिवाद के आधार पर केस दर्ज; जांच शुरू




पटना के दीघा थाने में पूर्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट परिवाद के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश के आधार पर केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिवादी उदय साव ने आरोप लगाया है कि वह अपने एक दोस्त के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान मरीन ड्राइव के पास रेलवे लाइन किनारे रुककर चाय पी रहे थे। तभी कथित तौर पर आकाश कुमार ओझा ने जान से मारने की नीयत से उन पर फॉर्च्यूनर गाड़ी चढ़ा दी। फॉर्च्यूनर से कुचलने का आरोप, हाथ टूटने की बात उदय साव के मुताबिक, गाड़ी की चपेट में आने से उनका हाथ टूट गया। इसके अलावा पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें संभाला गया। इसके बाद वह मामले की शिकायत लेकर दीघा थाना पहुंचे थे। थाने में दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप उदय साव ने परिवाद में आरोप लगाया है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और गाली-गलौज की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें दो मिनट में ठीक कर देने की धमकी दी गई। आरोपितों ने उनके साथ अपराधी गिरोह की तरह व्यवहार किया। परिवादी ने मामले में शामिल लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट परिवाद के आधार पर दर्ज हुई FIR दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब परिवाद में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *