Headlines

'राहुल गांधी के पास बिहार कार्यकर्ताओं के लिए समय नहीं':BJP प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा बोले- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के पास सिर्फ थाईलैंड घूमने का समय है




भाजपा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर राजनीतिक तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास थाईलैंड घूमने और विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान देने का भरपूर समय है। लेकिन बिहार के कार्यकर्ता मिलना चाहते हैं, तो 10 मिनट का भी समय नहीं होता। ​नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी के पास थाईलैंड जाने, विदेशों में छुट्टियां बिताने और वहां जाकर देश के खिलाफ बातें करने का पूरा वक्त है। दिल्ली में थाने के बाहर बैठकर बेवजह 7-7 घंटे धरना देने के लिए उनके पास समय है। लेकिन जब बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ता मुलाकात का वक्त मांगते हैं, तो उन्हें कैलेंडर फुल होने का बहाना बता दिया जाता है। ‘राहुल गांधी कांग्रेस को आम कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं बनने देना चाहते’ बिहार भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को आम कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं बनने देना चाहते। वे पूरी पार्टी को अपने परिवार की निजी जागीर मानकर चला रहे हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी और संगठन को वक्त न देने का ही नतीजा है कि बिहार में कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर सिमट कर रह गई और उनके प्रदेश अध्यक्ष तक खुद चुनाव हार गए। भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक दल विदेश में छुट्टियां मनाने या थाईलैंड घूमने से नहीं चलता। पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं को समय देना पड़ता है। राहुल गांधी की इसी उपेक्षात्मक शैली के कारण कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है। अगर नेतृत्व का रवैया यही रहा, तो पार्टी का जनाधार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। राहुल गांधी की 2025 में आखिरी 6 महीनों की विदेश यात्राएं 17 दिसंबर से 20 दिसंबर- राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर 17 दिसंबर को जर्मनी पहुंचे थे। 25 जून से 6 जुलाई 2025- लंदन (यूके): 2025 के मध्य में राहुल गांधी लंदन भी यात्रा पर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों के पत्र में ये विवरण आया था। 4 से 8 सितंबर 2025 – मलेशिया: सितंबर में उन्होंने मलेशिया का दौरा किया था- जिसके बारे में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी सुर्खियों में रहे थे। सितंबर 2025 -दक्षिण अमेरिका (ब्राजील, कोलंबिया): दक्षिण अमेरिका दौरे पर ब्राजील, कोलंबिया समेत चार देशों में छात्रों, व्यापारियों और नेताओं से संवाद किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *