![]()
सुरसंड में भारत-नेपाल सीमा से सटे सैनिक रोड पर एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मृतक की पहचान सुरसंड के ग्राम बखरी (वार्ड नं. 12) निवासी दशरथ मंडल के पुत्र लक्ष्मण मंडल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक सुरसंड एसएसबी कैंप पानी टंकी से सटे उत्तरी सैनिक रोड पर घायल अवस्था में मिला था। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर अवर निरीक्षक राजीव कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लालू कुमार और डॉ. इरशाद राजा ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Source link
सुरसंड में सड़क किनारे मिले युवक की मौत:सैनिक रोड पर घायल अवस्था में मिला था, अस्पताल में मृत घोषित
