Headlines

29 अगस्त का राशिफल:सिंह राशि वालों को रुका पैसा और बच्चे से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, कुंभ राशि वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (29 August 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 29 अगस्त को मेष राशि वालों को मार्केट में फंसा पैसा मिल सकता है और ट्रांसफर से जुड़ी सूचना आ सकती है। सिंह राशि वालों का रुका पेमेंट मिलने और घर में बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना आने के संकेत हैं।

कन्या राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को किसी बड़े ऑर्डर का कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम में बड़ी डील हो सकती है।

कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। वहीं, कर्क राशि वालों को पैसों के लेन-देन में धोखे से सावधान रहना होगा और मीन राशि वाले नया काम शुरू न करें।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज का दिन काफी हद तक आपके मन मुताबिक बीत सकता है। अनुभवी और खुशमिजाज लोगों के संपर्क में रहने से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता या दूसरी कोशिश में मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे की तैयारी को लेकर उत्साह रहेगा। दिन की शुरुआत से ही जरूरी कामों पर ध्यान देंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। नेगेटिव- हर व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी गलतफहमी या बात के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। ऐसी स्थिति में बहस करने के बजाय शांत और सहज व्यवहार रखें। दूसरों की बातों से तुरंत प्रभावित होने के बजाय तथ्य समझें। विनम्र रहेंगे तो परेशानी जल्दी सुलझ सकती है।

व्यवसाय- कामकाज में आगे बढ़ने के संकेत हैं। मार्केट में फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। किसी जरूरी काम को लेकर आलस न करें। बिजनेस और ऑफिस दोनों जगह टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। ट्रांसफर से जुड़ी कोई सूचना भी मिल सकती है। काम में प्रगति होगी, लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलेगा जब समय पर जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। लव- घर का माहौल व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी होगा। पार्टनर की बात को नजरअंदाज करने के बजाय उसे समझने की कोशिश करें। इससे रिश्ते में प्यार और भरोसा बना रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय थोड़ा आराम लें। नींद और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। सही समय पर सही कदम उठाना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। महिलाओं के लिए दिन खास तौर पर अच्छा रह सकता है। वे निजी और प्रोफेशनल दोनों जिम्मेदारियां अच्छे तरीके से संभाल पाएंगी। किसी काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो अब उसके नतीजे मिलने की संभावना है। नेगेटिव- बाहर के कामों में ज्यादा समय देने से आपके निजी काम अटक सकते हैं। बेवजह आने-जाने में समय खराब न करें। बच्चों की परेशानी समझने और उसे सुलझाने के लिए समय निकालें। परिवार की जिम्मेदारियों को केवल बाद के लिए न छोड़ें। दिन का सही बंटवारा करना जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां और चुनौतियां बनी रह सकती हैं। जोखिम वाले कामों में समय और पैसा लगाने से बचें। फिलहाल सुरक्षित और जरूरी कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम समय पर पूरा न होने के कारण तनाव हो सकता है। जल्दबाजी में काम की क्वालिटी खराब न करें। लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक जगह जाने का कार्यक्रम बन सकता है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या कहीं घूमने जाना खुशी देगा। साथ बिताया समय रिश्ते में नजदीकी बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। पर्याप्त पानी और हल्का भोजन मदद कर सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कई पुराने काम दोबारा गति पकड़ेंगे और उनमें सफलता मिलने की संभावना है। दिन को सकारात्मक सोच के साथ बिताएं। लंबे समय से अटकी चीजों में सुधार होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सही व्यक्ति से मिला सहयोग बहुत काम आ सकता है। नेगेटिव- फैसला लेते समय भावनाओं के बजाय वास्तविक स्थिति देखें। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा करें। बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें। भावुक होकर किसी से ऐसा वादा न करें जिसे बाद में पूरा करना मुश्किल हो जाए।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकती है। अपना टारगेट पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल हो सकती है। नए संपर्क या जानकारी आगे भी काम आएंगे। बिना तैयारी के कोई फैसला न लें। लव- शादीशुदा जीवन और काम के बीच अच्छा तालमेल बना पाएंगे। इससे घर और कार्यक्षेत्र दोनों की स्थिति बेहतर रहेगी। पार्टनर से सहयोग मिलने पर रोज की जिम्मेदारियां आसान महसूस होंगी। स्वास्थ्य- खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न डालें। कुछ काम दूसरों के साथ बांटने से तनाव कम होगा। आराम और नींद के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। घर की मरम्मत या सुधार की योजना है तो उसे व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं। कुछ समय अकेले या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से मन शांत होगा। इससे सोच भी ज्यादा साफ रह सकती है। परिवार से जुड़ा कोई पुराना मामला भी बेहतर दिशा में जा सकता है। नेगेटिव- किसी मामले में धोखा होने की संभावना है, इसलिए हर काम में अतिरिक्त सावधानी रखें। परिवार के लोगों की सलाह को भी महत्व दें। खास तौर पर पैसों से जुड़े काम में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति की बात पर बिना जांचे भरोसा करने से बचें।

व्यवसाय- कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है। छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी, लेकिन काम नहीं रुकेगा। पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी की आशंका है, इसलिए रकम, रसीद और दस्तावेज अच्छी तरह जांचें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने में सफलता मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। अधूरी जानकारी के आधार पर कोई निष्कर्ष न निकालें और खुलकर बात करें। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो तो उसे हल्के में न लें। जरूरत के मुताबिक समय पर डॉक्टर की सलाह और इलाज कराएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी सुलझने से घर का माहौल बेहतर होगा। परिवार के रिश्ते भी मजबूत हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है। इसके साथ ही घर में बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना मिलने के संकेत हैं। एक साथ दो अच्छी स्थितियां बनने से परिवार में खुशी बढ़ सकती है। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में न पड़ें। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस या कोर्ट तक जाने जैसी स्थिति बन सकती है। युवाओं को करियर के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। गलत निर्णय या समय खराब करना आगे नुकसान दे सकता है।

व्यवसाय- कारोबार की स्थिति लगभग पहले जैसी रहेगी। किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण फैसला अपनी समझ से लें। बिजनेस की फाइल और जरूरी पेपर संभालकर रखें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। दस्तावेज से जुड़ी लापरवाही न करें। लव- व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे। काम का दबाव रिश्ते पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है। पर्याप्त आराम लें और लगातार काम करने से बचें। मानसिक दबाव बढ़े तो कुछ समय आराम के लिए निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- संपर्कों के जरिए नई और उपयोगी जानकारी मिल सकती है, जो आगे फायदा देगी। रुका हुआ या किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन आप उनका समाधान निकाल पाएंगे। आर्थिक मामले में राहत मिलने से दूसरे जरूरी कामों पर भी ध्यान देना आसान होगा। नेगेटिव- पैसा आने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर रखें। आज कोर्ट केस से जुड़ा मामला टालना बेहतर रहेगा। कुछ लोग जलन के कारण परिवार में आपके बारे में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। बिना जांचे किसी की बात पर भरोसा न करें।

व्यवसाय- बिजनेस में काम की क्वालिटी बेहतर करने की जरूरत है। किसी पुरानी पार्टी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। थोड़ी सावधानी से काम करेंगे तो जिम्मेदारियां बिना बड़ी रुकावट के पूरी होंगी। ऑफिस का माहौल शांत रहने से काम करने का तरीका भी बेहतर होगा। लव- शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपकी परेशानी समझेंगे और सहयोग करेंगे। प्रेम संबंध में भी प्यार और नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- मौसम के कारण एलर्जी, खांसी या जुकाम हो सकता है। आराम और खानपान का ध्यान रखें। परेशानी ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- काम करने के तरीके में बदलाव से आपकी क्षमता बढ़ सकती है और बेहतर नतीजे मिलेंगे। आज योजनाओं को केवल सोचने के बजाय उन पर काम करने में समय लगेगा। विद्यार्थी और युवा अपना टाइम मैनेजमेंट सुधारेंगे तो कई परेशानियों से बच सकते हैं। व्यवस्थित तरीके से काम करने का सीधा फायदा मिलेगा। नेगेटिव- घर की कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खराब होने से अचानक बड़ा खर्च आ सकता है। घर के बड़े लोगों की भावनाओं और सलाह को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। गैर जरूरी खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में नई योजनाओं को लेकर प्लानिंग हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े काम में अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि फिलहाल मुनाफा बहुत ज्यादा नहीं होगा, इसलिए सही समय का इंतजार करें। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा। लव- पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध भी व्यवस्थित रहेंगे और रिश्ते को शादी में बदलने के अवसर बन सकते हैं। परिवार से इस विषय पर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी, लेकिन माइग्रेन परेशान कर सकता है। तनाव कम रखें। सिरदर्द ज्यादा या लगातार हो तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीत सकता है। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। युवा अपने भविष्य और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। वे किसी लक्ष्य पर पूरा ध्यान लगा सकते हैं। नेगेटिव- मुश्किल परिस्थिति को गुस्से से नहीं, धैर्य से संभालें। जमीन से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो दस्तावेज को लेकर गलतफहमी हो सकती है। हर पेपर अच्छी तरह पढ़ें और जरूरत हो तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

व्यवसाय- वरिष्ठ अधिकारियों और सम्मानित लोगों से अच्छे संबंध रखना बिजनेस में फायदा दे सकता है। उनके सहयोग से किसी बड़े ऑर्डर का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को फाइनेंस से जुड़े काम में अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। रकम और दस्तावेज दोबारा जांचें। लव- पति-पत्नी मिलकर घर की व्यवस्था अच्छे तरीके से संभालेंगे। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय लगाने के कारण दूसरे जरूरी काम प्रभावित न होने दें। स्वास्थ्य- तनाव का असर नींद पर पड़ सकता है और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। नींद का समय नियमित रखें और रात में काम या स्क्रीन का दबाव कम करें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता पर भरोसा रखें। दिन की शुरुआत में ही कामों की प्राथमिकता तय कर लें। इससे स्थितियां ज्यादा आसानी से संभलेंगी। लंबे समय से किसी काम में चल रही रुकावट आज दूर हो सकती है। इससे किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ना आसान होगा। नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें। अपनी ऊर्जा सही कामों में लगाएं। नकारात्मक सोच को हावी न होने दें। आज जोखिम लेना नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए आर्थिक और कारोबारी दोनों मामलों में सावधानी जरूरी होगी।

व्यवसाय- बिजनेस में बाहर से कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। उन पर पूरा ध्यान दें, वरना गलती से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग क्लाइंट या पब्लिक से बहस में न पड़ें। लव- पति-पत्नी के बीच छोटी बात पर बहस हो सकती है। घर की निजी बातें बाहर के लोगों तक न पहुंचने दें। शांत बातचीत से मामला जल्दी सुलझ सकता है। स्वास्थ्य- गर्दन और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने पर बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करें। दर्द लगातार रहे तो डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- घर-परिवार की कोई समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत के जरिए खास परेशानी का समाधान निकल सकता है। व्यस्तता के बावजूद दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क बना रहेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा। नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझाते समय परिवार के सभी लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। भागदौड़ और खर्च ज्यादा रह सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे समाधान भी मिलेंगे। किसी काम को निकालने के लिए समझदारी और सही रणनीति की जरूरत होगी।

व्यवसाय- कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ेगा। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी रहेगा। डिजिटल काम और नई तकनीक सीखने की जरूरत होगी। बाजार के बदलाव के मुताबिक खुद को अपडेट रखें। लव- घर का माहौल अच्छा रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रेम संबंध में भरोसा बनाए रखना जरूरी है। शक या अधूरी जानकारी रिश्ते को प्रभावित कर सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। पर्याप्त आराम लें। लगातार दर्द रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता मजबूत रहेगी। किसी खास कार्यक्रम या गेट-टुगेदर में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। कुछ नया हासिल करने की इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। लोगों के बीच आपकी राय को प्राथमिकता मिलेगी और इससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नेगेटिव- रिश्तों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अपनी तरफ से समझदारी दिखानी होगी। बच्चों के साथ समय बिताएं। जल्दबाजी में फैसला न लें। दोस्त या भाई के साथ छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है, इसलिए समय रहते स्थिति संभालें।

व्यवसाय- कारोबार में साफ रणनीति बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग और अपने काम के प्रमोशन पर खास ध्यान दें। नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रह सकते हैं और प्रमोशन की उम्मीद बन रही है। अपनी उपलब्धियों को काम की क्वालिटी से साबित करें। लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अपनापन रहेगा। हंसी-मजाक और मनोरंजन में समय बीतेगा। घर में हल्का और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य- अपनी और परिवार के लोगों की सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर समय पर मेडिकल सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- परिस्थितियों के मुताबिक खुद को बदलने से अलग-अलग जिम्मेदारियां आसानी से संभाल पाएंगे। दिन की शुरुआत किसी अच्छी गतिविधि से हो सकती है। व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बच्चे पढ़ाई पर अच्छा ध्यान लगाएंगे। नेगेटिव- किसी को पैसा उधार न दें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम बताई गई है। विद्यार्थियों को जरूरत से ज्यादा सोचते रहने से बचना चाहिए, वरना हाथ में आया मौका छूट सकता है। करीबी रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको भी पहल करनी होगी।

व्यवसाय- कामकाज में आज कोई खास सफलता मिलने के संकेत नहीं हैं। प्रतिद्वंद्वी परेशानी पैदा कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी होगी। कोई नई योजना आज शुरू न करें। फिलहाल मौजूदा काम संभालना और स्थिति को समझना बेहतर रहेगा। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार बनाए रखें। प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिल सकती है और रिश्ता शादी की दिशा में आगे बढ़ सकता है। परिवार के साथ इस विषय पर सकारात्मक बातचीत होने की संभावना है। स्वास्थ्य- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रह सकती है। पेट से जुड़ी परेशानी हो तो खानपान में सावधानी रखें। बहुत भारी या अनियमित भोजन से बचें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *