![]()
मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया है। किशोर गुरुवार को अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने गया था, जिसके बाद से वह लापता था। शुक्रवार को शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मटिहानी पूर्वी टोला निवासी बाल्मीकि राय के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। दोस्तों के साथ मेला देखने गया था जानकारी के अनुसार, मुन्ना कुमार गुरुवार शाम को गांव के पास लगे मेले में अपने भाई और दोस्तों के साथ गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार और ग्रामीणों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन मुन्ना का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप शुक्रवार दोपहर को मुन्ना का शव मिलने की सूचना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मुन्ना की हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को फेंक दिया गया। परिवार ने दोस्तों से पूछताछ की मांग की पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि जिन दोस्तों और भाई के साथ मुन्ना को आखिरी बार देखा गया था, उनसे गहन पूछताछ की जाए। पारू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। सरैया SDPO अभिजीत कौर ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी पहचान मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच के लिए घटनास्थल पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। मेला गए साथियों से पूछताछ जारी पुलिस मृतक के भाई, मेला साथ गए दोस्तों और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मौत के सही कारणों का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मुजफ्फरपुर में लापता नाबालिग का शव मिला:भाई-दोस्तों संग मेला देखने गया था, हत्या की आशंका; FSL टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए
