Headlines

भोजपुर- दंपति की बेहरमी से पिटाई:प्रॉपर्टी विवाद में भाइयों से चल रहा था विवाद, लाठी-डंडे और रॉड से पीटा; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया




भोजपुर में प्रॉपर्टी बंटवारे के विवाद में एक दंपती की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी गई। मारपीट में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया। घटना नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले की है। घायल पूजा कुमारी(32) ने बताया कि उनके पति कन्हैयाजी(44) तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। दो छोटे देवर सुजीत कुमार और विश्वजीत कुमार ने पारिवारिक संपत्ति का आपस में बंटवारा कर लिया है। हमलोगों को हिस्सा देने से इनकार कर रहे हैं। पिछले 8 महीने से विवाद चल रहा है। विवाद के कारण वह अपने पति के साथ पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके कटेसर गांव में रह रही थी। शनिवार को दोनों पति-पत्नी अनाइठ स्थित अपने ससुराल पहुंचे और संपत्ति में अपने हिस्से की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों देवरों से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट करने लगे। मारपीट में पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद जख्मी दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले में जख्मी पक्ष से शिकायत मिलने पर घटना की जांच की जा रही है। संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद और मारपीट के आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद के वास्तविक कारण और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *