![]()
भारत सरकार की स्पेस पॉलिसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से देश का स्पेस सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पीएम मोदी ने भारतीय स्पेस-टेक स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बातचीत की और उनके इनोवेशन और आगे की योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान पीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार अपनी नीतियों में निरंतरता बनाए रखेगी, ताकि रिस्क लेने वाले उद्यमियों को पूरा सपोर्ट मिले। मीटिंग में भारत के पहले प्राइवेट स्पेस यूनिकॉर्न स्काईरूट सहित कुछ अन्य इनोवेटिव स्टार्टअप्स ने अपने फ्यूचर प्लान शेयर किए। भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ रॉकेट लॉन्चिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अंतरिक्ष में कचरा हटाने, स्पेस में रीफ्यूलिंग स्टेशन बनाने और जीरो-ग्रेविटी में दवाइयां बनाने जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
Source link
पीएम मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स:स्काईरूट अगले साल से हर महीने लॉन्च करेगी रॉकेट; भारत में बनेंगे स्पेस पेट्रोल पंप और दवाइयां
