Headlines

दरभंगा- आपसी विवाद में हिंसक झड़प:पड़ोसी ने युवक को चाकू से गोदा, अस्पताल में मौत; भाई समेत 2 घायाल, हिरासत में 4 आरोपी




दरभंगा में शनिवार देर रात आपसी विवाद में हिंसक झड़प हुई है। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चाकू लगने से भाई समेत 2 लोग घायल हो गए। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले की है। मृतक की पहचान दीपक सहनी(23) के तौर पर हुई। भाई दिलीप सहनी और मोहल्ले के अनिल मंडल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामूली विवाद के बाद अचानक हुआ हमला स्थानीय लोगों के अनुसार सरकारी स्कूल के पास शनिवार की देर रात पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एर पक्ष के लोगों ने दीपक सहनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू से 4 वार हमला किया गया। इस दौरान दीपक के भाई दिलीप को भी टारगेट पर पेट में चाकू मारा। बीच बचाव के लिए अनिल कुमार मंडल पर भी हमलावरों ने अटैक कर दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक की मृत घोषित कर दिया। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी मृतक दीपक सहनी की पत्नी आशा देवी ने बताया कि पति कचरा-कबाड़ से संबंधित काम करते थे। करीब डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। अब किसके सहारे जिएंगे, सब कुछ खत्म हो गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तीन-चार लोगों ने मिलकर मारा- भाभी मृतक की भाभी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति दिलीप सहनी को भी चाकू मारा गया है। देवर दीपक को कई बार चाकू से गोदा गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। खाजासराय के ही कन्हैया, किशन और रोहित सहित अन्य लोगों ने हमला किया। चार आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित कई थानों के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। सभी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ ही विवाद के वास्तविक कारण और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगा रही है। देर रात एसएसपी पहुंचे डीएमसीएच मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी डीएमसीएच पहुंचे। घायल दिलीप सहनी और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतक और आरोपियों के घर आमने-सामने है। विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में आक्रोश खाजासराय मुहल्ले में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *