![]()
भागलपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जब्त की गई शराब को नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई मद्य निषेध थाना परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। कुल 5619.185 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। पुलिस टीम ने 1377.81 लीटर और उत्पाद विभाग थाना ने 4261.375 लीटर शराब जब्त किया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुई कार्रवाई मद्य निषेध थाना परिसर में शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की गई। जब्त शराब को नष्ट करने से पहले संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर शराब के विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे और विनष्टीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई- इंस्पेक्टर मद्य निषेध थाना के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस और विभाग की ओर से कार्रवाई की गई थी। इन मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब्त शराब को नियमानुसार विनष्ट किया गया है। अवैध शराब के कारोबार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शराब की तस्करी रोकने के लिए अलग-अलग स्तर पर निगरानी और छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
भागलपुर में 5619 लीटर जब्त शराब को किया नष्ट:मद्य निषेध अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई, तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्ती
