Headlines

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान ड्रोन उड़ाई तो होगी FIR:मुजफ्फरपुर में चौथी सोमवारी पर पुष्प वर्षा को लेकर नो-ड्रोन जोन, 5 किमी दायरे में उड़ान पर रोक




मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला की चौथी सोमवारी (24 अगस्त) को बाबा गरीबनाथ मंदिर और अन्य चिह्नित स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पुष्प वर्षा के लिए चिह्नित स्थानों और उसके आसपास 5 किलोमीटर की दूरी तक के इलाके को Temporary Red Zone/No Drone Fly Zone घोषित किया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 23 अगस्त की सुबह 6 बजे से 24 अगस्त की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इन चीजों के उड़ाने पर भी रोक नो-ड्रोन जोन में केवल ड्रोन ही नहीं, बल्कि हॉट एयर बैलून, पैरामोटर, पैराग्लाइडर, पावर्ड हैंड ग्लाइडर समेत किसी भी तरह की गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तु के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। बिना अनुमति ऐसी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं होगी। उल्लंघन किया तो होगी प्राथमिकी जिला प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा चौथी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सुबह हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए और किसी दूसरे उड़ने वाले उपकरण से खतरा पैदा न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने यह अस्थायी नो-ड्रोन जोन बनाया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से भी अपील की है कि प्रतिबंधित अवधि में नो-ड्रोन जोन के नियमों का पालन करें और बिना अनुमति किसी भी तरह की उड़ने वाली वस्तु का इस्तेमाल न करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *