Headlines

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ 2 लुटेरे गिरफ्तार:महिला समेत 2 लोगों को घेरकर की थी लूटपाट; सोने के 3 लॉकेट और 19,500 रुपए बरामद




मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में 11 अगस्त को डोम्बा चौक के पास हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मीनापुर थाना क्षेत्र के मनीष कुमार और बबलू कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से देशी कट्टा, कारतूस, सोने के तीन लॉकेट, लूट के 19,500 रुपए, स्कूटी और मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार मनीष कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर और शिवहर जिले के चार थानों में उसके खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। शनिवार को ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। दो बाइक से आए थे 4-5 अपराधी पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को सिवाईपट्टी के डोम्बा चौक के पास एक महिला समेत दो लोगों को दो बाइक पर सवार 4-5 अपराधियों ने घेर लिया था। हथियार के बल पर दोनों से लूटपाट करने के बाद अपराधी फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ललन कुमार के आवेदन पर सिवाईपट्टी थाने में केस दर्ज किया गया। गुप्त सूचना पर दोनों पकड़े गए लूटकांड के बाद पुलिस ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर मिले सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान शुरू की। लगातार छापेमारी के बीच 21 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि मामले में शामिल अपराधी रामपुर रतन के पास मौजूद हैं। इसके बाद टीम ने वहां छापेमारी कर मनीष कुमार और बबलू कुमार को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से देशी कट्टा और एक कारतूस मिला। पुलिस के अनुसार, इसी हथियार का इस्तेमाल लूट में किया गया था। लूट का सामान भी मिला दोनों के पास से सोने के तीन लॉकेट, 19,500 रुपए नकद, एक स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस इन सामानों को सिवाईपट्टी की लूट की घटना से जोड़कर जांच कर रही है। पूछताछ में तीन लूट की बात ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने हाल में हुई दो अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मीनापुर थाना कांड संख्या 378/26 और शिवहर के तरियानी थाना कांड संख्या 241/26 में अपनी संलिप्तता बताई है। इससे पुलिस को मुजफ्फरपुर के दो और शिवहर के एक लूटकांड को सुलझाने में मदद मिली है। मनीष पर 8 मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक मनीष कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ अहियापुर, मीनापुर, सिवाईपट्टी और शिवहर के तरियानी थाने में कुल 8 मामले दर्ज हैं। इनमें अहियापुर थाना कांड में आर्म्स एक्ट, मीनापुर के अलग-अलग मामलों में एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी, सिवाईपट्टी में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट, मीनापुर में लूट, जबकि तरियानी थाने में लूट का मामला शामिल है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *