Headlines

'मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी फोरलेन को 3591 करोड़ स्वीकृत':उत्तर बिहार की सड़क परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी,सांसद बोले-'यात्रा का समय कम होगा'




उत्तर बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राशि स्वीकृत की है। विभिन्न हाईवे परियोजनाओं के लिए कुल 13041 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी फोरलेन परियोजना के लिए सर्वाधिक 3591 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस स्वीकृति पर सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। सांसद ठाकुर ने बताया कि मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी फोरलेन सड़क के लिए वह सांसद बनने के बाद से लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से अवगत कराया था। सांसद ने कहा कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, ऐसे में फोरलेन का निर्माण अत्यंत आवश्यक था। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना लगभग 83 किलोमीटर लंबी मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी सड़क के फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा। उम्मीद है कि निर्माण कार्य लगभग छह महीने के भीतर शुरू हो जाएगा। फोरलेन बनने के बाद सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के बीच यात्रा का समय कम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की इस पहल से उत्तर बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से व्यापार, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *