Headlines

औरंगाबाद में पईन में डूबकर युवक की मौत:घर से शौच के लिए निकला था, पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा




औरंगाबाद में गुरुवार को युवक की पईन में डूबने से मौत हो गई। मृतक राजू चौधरी (25) है। राजू सुबह गांव के पूबर एनएच-19 की दक्षिणी लेन किनारे शौच के लिए गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और पईन में गिरा। हादसे के वक्त आसपास कोई नहीं था। पानी अधिक गहरा होने के कारण राजू खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। काफी देर तक राजू घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई, फिर परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान परिजन और ग्रामीण पईन के पास पहुंचे। जहां पानी में राजू का शव दिखा। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठईयां गांव की है। तीन साल पहले हुई थी शादी राजू चौधरी की शादी करीब 3 साल पहले गुड़िया देवी से हुई थी। परिवार में डेढ़ साल की बेटी और महज 2 महीने का एक बेटा है। पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजू मिलनसार और मेहनती युवक था। मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अंचलाधिकारी अकबर हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *