सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव आज यानी बुधवार पर उतरे। वो लोकभवन मार्च के लिए जेपी गोलंबर से राजभवन की तरफ निकले। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद रहे।
.
तेजस्वी यादव समर्थकों के साथ डाकबंगाल पर लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए। इनकम टैक्स चौराहे पर तेजस्वी और उनके समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में ले लिया गया।
तेजस्वी ने कहा कि मैं जेल से डरने वाला नहीं हूं। हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। जो सत्ता में आया है उसका जाना तय है।
कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकी हैं। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा ले रखा है। कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर भी पहुंचे।
ASP लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया है कि झंडे का सम्मान करना है और लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करना है।
राजभवन मार्च से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

तेजस्वी यादव और समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।

राजद कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई।

प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़ गए।

तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च का नेतृत्व किया।

राजभवन मार्च में कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर पहुंचे।

सीवान के DM-SP बदलने पर तेजस्वी बोले- निलंबन की मांग है
मंगलवार को तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, AK 47 चलाने का अधिकार किसने दिया। छात्रों पर गोली चली। हम घायल छात्रों से मिलने भी गए थे। राज्यसभा में किरण रिजूजू जी ने जवाब दिया कि गोली नहीं चली है। बिहार सरकार के हलफनामे में यह स्पष्ट है गोली चलाई गई है। बिना आदेश के AK 47 कैसे चली, इसका सरकार जवाब दे।
सीवान के DM और SP के तबादले पर बीते दिन पीसी के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हमारी मांग निलंबन की है, सिर्फ अदला-बदली से कुछ नहीं होगा।
DM विवेक रंजन मैत्रेय को भी हटा दिया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। सीवान के SP पूरन कुमार झा को हटाकर भारत सोनी को नया SP बनाया गया है। पूरन कुमार झा को भी वेटिंग में डाल दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए…
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
