![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में आज तेज बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। यहां बारिश से 3 सड़कें टूट गई हैं। पठानकोट में रात से बारिश हो रही है। रोपड़ में बाढ़ का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स… कल बारिश से क्या हुआ: सड़क धंसी, स्कूटी-पुल और 2 युवक बहे
इससे पहले मंगलवार शाम को भी एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर डेढ़ से 2 फीट तक पानी भर गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 बी में सड़क धंस गई। सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। इसके साथ चंडीगढ़ के हर चौक पर जाम देखने को मिला। वहीं, मोहाली के डेराबस्सी और नया गांव में स्कूटी और बाइक बीच पानी में ही बंद हो गई। डेराबस्सी में एक स्कूटी पानी में बहती दिखी। यहां एंबुलेंस भी जलभराव के बीच फंस गई। पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का एक पुल बह गया। इसके अलावा राजीव कॉलोनी में बरसाती नाले में दो युवक बह गए। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
बारिश से चंडीगढ़ में 3 सड़कें धंसीं:मोहाली में नदी उफान पर, रोपड़ में बाढ़ का अलर्ट; हिमाचल में लैंडस्लाइड, 3 मजदूर दबे
