![]()
नालंदा के केके यूनिवर्सिटी के कमला गर्ल्स हॉस्टल में एग्रीकल्चर की छात्रा की मौत हुई है। छात्रा सहरसा की रहने वाली महक (18) है। जो एग्रीकल्चर की छात्रा थी। उसकी लाश संदिग्ध स्थिति में हॉस्टल के कमरे से मिली है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि महक पिछले दो-तीन दिनों से काफी तनाव में थी और अक्सर रोती रहती थी। घटना से कुछ समय पहले उसे फोन पर किसी से बहस करते और गाली-गलौज करते हुए भी सुना गया था। वह किसी परेशानी में थी, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए गंगा बॉयज हॉस्टल के एक छात्र को भी बुलाया है, जिसे महक और उसकी रूममेट्स का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौंटी नेपुरा का है। कमरे में अकेली थी महक
महक कमला हॉस्टल के अपने कमरे में दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। यानी एक कमरे में कुल 3 लड़कियां रहती थीं। घटना वाले दिन महक क्लास करने नहीं गई थी। उसकी दोनों रूममेट्स कॉलेज गई हुईं थीं। महक का कमरा दोपहर करीब 2:00 बजे से अंदर से बंद था। जब शाम करीब 4:30 बजे दरवाजा खोला गया, तो महक की लाश पड़ी थी। घटना के बाद घबराई दोनों रूममेट्स ने अपना सामान निकालकर दूसरे कमरे में शिफ्ट कर लिया है।
तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थी मृतका के चचेरे भाई श्रवण ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने पहले परिजनों को फोन कर कहा था कि ‘महक की तबीयत बहुत खराब है, जल्दी आइए, लेकिन महज आधे घंटे बाद ही दोबारा फोन कर उसकी मौत की सूचना दे दी गई। श्रवण के मुताबिक, एक दिन पहले ही महक की अपने माता-पिता से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान वह बिल्कुल सामान्य थी और उसके व्यवहार से जरा भी नहीं लग रहा था कि वह तनाव में है या आत्महत्या जैसा कोई खौफनाक कदम उठा सकती है। वार्डन और दोस्त से पूछताछ हो रही है सदर डीएसपी-1 अमरनाथ दल-बल के साथ यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हॉस्टल के छात्रों, वार्डन और उस करीबी दोस्त से भी पूछताछ कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पावापुरी अस्पताल भेज दिया गया है।
Source link
KK हॉस्टल के कमरे में एग्रीकल्चर की छात्रा की मौत:दोस्त बोले- 3 दिन से डिप्रेशन में थी, फोन पर किसी से बहस करते सुना था
