Headlines

CJP का दावा-बंगाल में BJP हमारी आवाज दबा रही:बांकुड़ा हमले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, 10 दिन में मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज होगा




कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका ने मंगलवार को बंगाल की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार डर और दबाव के जरिए उनकी पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। रांका ने कहा कि बांकुड़ा में CJP कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि पार्टी से जुड़े होने की वजह से पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। हफीज के पिता मफीक पर 13 अगस्त को हमला हुआ था। दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि मफीक CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में शामिल थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर उनकी पिटाई की। पहले देखिए अब्दुल का बनाया वीडियो… एक दिन पहले CJP की एक टीम बंगाल पहुंची थी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एक टीम सेामवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची थी। जहां वे कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के घर गए थे। रांका ने कहा था कि CJP हाफिज को आर्थिक मदद देगी और राज्य भर में स्कूल ठीक करो अभियान शुरू करेगी। CJP ने कहा कि उसका वॉलंटियर, 25 साल का अब्दुल हफीज, 19 जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद दिल्ली से लौटा था। पूरी खबर पढ़ें… रांका बोले- बीजेपी विधायक ने पीड़िता को धमकाया था रांका ने सोमवार को दावा किया था कि पार्टी कार्यकर्ता के पिता की मौत BJP कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद हुई। पुलिस ने भी दावा किया था कि मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नामजद और 5 संदिग्ध हैं। हाफिज 18 जुलाई को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर गया था। वहां से लौटने के बाद वह CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से जुड़ा। इसके बाद स्थानीय बीजेपी विधायक निर्मल धारा और उनके समर्थकों ने हाफिज को धमकाना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली पुलिस बोली- CJP का संसद मार्च गैरकानूनी था दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 20 जुलाई का संसद मार्च गैरकानूनी था। इसकी परमिशन नहीं थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कई हिस्ट्रीशीटर भी आ गए थे। पुलिस ने बताया कि संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े और पुलिस से मारपीट की, जिससे प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं रहा। हालात संभालने के लिए बल प्रयोग किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… दीपके ने 3 दिन पहले शुरु किया स्कूल ठीक करो अभियान अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली पुलिस बोली- CJP का संसद मार्च गैरकानूनी था:सुप्रीम कोर्ट में कहा- हिस्ट्रीशीटर शामिल हुए, बैरिकेड तोड़े, लेकिन हमने ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 20 जुलाई का संसद मार्च गैरकानूनी था। इसकी परमिशन नहीं थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कई हिस्ट्रीशीटर भी आ गए थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *